फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरूरपुर खुर्द सीएचसी का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
सरूरपुर। सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंची एसआरएम की टीम। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ मंडल में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए गठित स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर खुर्द का तीन दिवसीय स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण छह से आठ फरवरी तक चला। इसमें सीएचसी से जुड़ी कुल 30 इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश इकाइयों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर टीम संतुष्ट नजर आई। हालांकि कुछ स्थानों पर कमियां भी सामने आईं। करनावल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुर की चहारदीवारी की जर्जर स्थिति पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अन्य कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया गया कि तीन माह बाद पुनः निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का दोबारा आकलन किया जाएगा। निरीक्षण के समय टीम के साथ एआरओ विजय पाल सिंह, बीसीपीएम मीनू चौधरी, एलएचवी गीता रानी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक, सीएचओ, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें