फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीनाथ ने टारगेट क्रिकेट एकेडमी को 120 रन से हराया

विज्ञापन
श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद टीम को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी और टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने 120 रन से जीत प्राप्त की। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट एकेडमी को 343 रन का लक्ष्य दिया। उमंग यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 बॉल पर 24 चौके व पांच छक्के के साथ 148 रन बनाए। सक्षम नैन ने 55 बॉल पर 13 चौके व आठ छक्के लगाकर 120 रन बनाए। टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज रेनू व अंश ने 2-2 व शौर्य ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन बनाए। रौनक ने 91 व शौर्य ने 79 रन बनाए। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज नव्या ने 3, आर्यन-आर्या ने दो-दो विकेट लिए। शुभ व आयुष ने एक-एक विकेट लिया। श्रीनाथ एकेडमी ने 120 रन से मैच जीता। क्रिकेट कोच उमेश कुमार व अंजलि ने उमंग यादव व सक्षम नैन को सम्मनित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें