फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के खेल की भावना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पबरसा गांव में बुधवार को दौराला ब्लॉक की प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ दौराला ब्लॉक के प्रमुख सचिन अहलावत एवं एबीएसए उदित चौधरी ने किया। इसके बाद खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर लोहा मनवाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पूनिया, ब्लॉक मंत्री सतीश चौहान, अनिल कुमार, संजय त्यागी आदि ने कहा कि बच्चों को खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, लेकिन हार से सबक लेकर जीत के बारे में सोचना चाहिए। एबीएसए उदित चौधरी ने बताया कि खो-खो में प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के बालक वर्ग, पाबलीखास की बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान, कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के बालक वर्ग, बालिका वर्ग में मीठेपुर प्राथमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मीठेपुर बालिका वर्ग, देदवा बालक वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों को योग भी कराया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आशिक अली, राजीव गुप्ता, वरुणा यादव, बबीता, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें