फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माण स्थलों, सड़कों पर एंटी स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंक्लिंग से छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए एनसीआरटीसी ने निर्माण स्थलों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। एंटी स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंक्लिंग से लगातार छिड़काव किया जा रहा है। मौजूदा बिगड़ती पर्यावरणीय स्थिति को देखते हुए एनसीआरटीसी ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए एक विशेष कार्य बल का भी गठन किया है, ताकि सभी साइट पर प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य के अंतर्गत मेरठ में निर्माण कार्य स्थलों पर प्रदूषण और धूल से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए एंटी स्मॉग गन और जल छिड़काव के लिए वॉटर स्प्रिंक्लिंग लगातार किया जा रहा है। विभागीय दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर शहर में सभी निर्माण कार्य बैरिकेडिंग के अंदर किए जा रहे हैं। बेगुमपुल, भैसाली और मेरठ सेंट्रल के भूमिगत स्टेशनों के आसपास लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एनसीआरटसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस निर्माण स्थलों पर ट्रक वॉशिंग प्लांट, वॉटर स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन इंस्टॉल किए हैं। स्प्रिंकलर और एंटी स्मॉग गन निर्माण साइटों पर एक निश्चित ऊंचाई पर लगाए गए हैं। लोगों की सहूलियत के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग के सहारे जमा होने वाली मिट्टी को उठाने के लिए ऑटोमाटिक टो-डस्टिंग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें