संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को असॉल्ट वॉरियर और स्पोर्ट्स एक्स के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स एक्स ने पांच विकेट से मैच जीता।
टॉस जीतकर असॉल्ट वॉरियर्स के कप्तान रजत जैन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। असॉल्ट वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। इसमें अक्षय ने 45 गेंद में 33 रन और तपन ने 19 गेंद में 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स एक्स की ओर से सुमित चौधरी ने चार ओवर में 16 रन देकर दो और प्रवीण कुमार ने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 16.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। इसमें रोहित ने 40 गेंद में 58 रन और सनी सिंह ने 10 गेंद में 19 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में असॉल्ट वॉरियर्स की तरफ से रजत ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट और विवेक ने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित, गेंदबाज रजत जैन रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।