फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईसीएआई में खेल दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंस्टीट्यूट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मंगल पांडे नगर स्थित मेरठ शाखा की ओर से रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकशी एवं दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में पार्थ बत्रा ने प्रथम स्थान व दिव्यांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कबड्डी में निरंकार, शिवांश, आदित्य पाठक, अवनीश पाठक, तुषार रस्तोगी व वैभव अग्रवाल की टीम विजय रही। सौ मीटर की पुरुष वर्ग रेस मे कार्तिक माहेश्वरी प्रथम रहे । महिला वर्ग मे काजल प्रथम रही । रस्साकशी मे जोर लगाते हुए निरंकार, शिवांश आदित्य पाठक,सुजल गुप्ता व वैभव अग्रवाल की टीम विजयी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें