मोदीपुरम - महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक का स्वागत करते।
मोदीपुरम। शिवनगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में मन लगाएं, माता-पिता का नाम रोशन करें, अच्छे संस्कार अपनाएं और हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलें। राकेश सोम ने अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। राकेश सोम और विनीत देशवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर और पटका पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान रणवीर सिंह, शैलेंद्र चौहान, प्रेमपाल सिंह, महेश चौहान, सुशील त्यागी, बीयर सिंह, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद