फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूरजकुंड में अटल के नाम पर होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बृहस्पतिवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सूरजकुंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम अटल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखने की घोषणा की। इसके लिए महापौर ने नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की। इसमें भाजपा नेता, पार्षद और निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन देशसेवा और जनसेवा को समर्पित कर दिया। वे न केवल एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि और ओजस्वी वक्ता के रूप में भी देश-विदेश में विख्यात रहे। उनके विचारों व कार्यशैली ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और यही कारण है कि उनका सम्मान भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अन्य सभी राजनीतिक दलों द्वारा भी किया जाता रहा है। उन्होंने घोषणा की कि सूरजकुंड क्षेत्र में निर्माणाधीन आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के सम्मान में ‘अटल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ के रूप में किया जाएगा। यह कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

नगर आयुक्त ने किया मुआयना
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के पदाधिकारियों को बुलाया। उनके साथ सूरजकुंड स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मुआयना किया। बताया कि वहां पर 80 फीसदी कार्य हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें