फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हर बारिश में डूब जाता है स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मार्ग, 12 कॉलोनियों के लोग परेशान, नगर निगम पर उठे सवाल

Wed, 01 Jul 2026 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मार्ग पर पहली ही बारिश के बाद जलभराव हो गया। 12 से अधिक कॉलोनियों के लाखों लोग आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ने वाला मुख्य मार्ग एक बार फिर मानसून की पहली ही बारिश के बाद जलभराव की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


मेरठ में जलभराव की यह समस्या हर मानसून में सामने आती है, जिससे 12 से अधिक कॉलोनियों के लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।

सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली रोड के किनारे बने नाले की समय पर सफाई नहीं होने और उसके उफान पर आने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। इसके चलते प्रमुख मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं, चारपहिया वाहन धीमी गति से निकलते हैं और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है।

विज्ञापन

हर साल जलभराव की समस्या, स्थायी समाधान का इंतजार
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात शुरू होते ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मार्ग पर जलभराव हो जाता है, लेकिन नगर निगम की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं होता।

यह भी पढ़ें: CM Yogi In Saharanpur: 'स्कूल चलो अभियान-2026' के दूसरे चरण का शुभारंभ, सीएम बोले-शिक्षा मजबूत राष्ट्र की नींव
 
विज्ञापन

लाखों लोगों की आवाजाही पर पड़ रहा असर
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मार्ग दिल्ली रोड से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके माध्यम से आसपास की 12 से अधिक कॉलोनियों के निवासी प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने उठाए ये सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, तो इसका स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मानसून से पहले नालों की सफाई के दावे आखिर ज़मीन पर क्यों दिखाई नहीं देते। लोगों का कहना है कि लाखों नागरिकों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग को जलभराव से मुक्त कराना संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से नाले की नियमित सफाई, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था और इस मार्ग को स्थायी रूप से जलभराव मुक्त बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें