फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर-दिसंबर में न कराई जाएं खेल प्रतियोगिताएं : आरएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर खेल निदेशालय से बीते माह ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को पत्र जारी का नवंबर-दिसंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं न कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते इन दो माह में होने वाली सभी प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं। अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने उच्च शिक्षण संस्थानों व अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कराने के लिए कहा है।
अक्तूबर के मध्य में ही खेल निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए थे। इसमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मेरठ आदि जिलों में खेल प्रतियोगिताएं नवंबर दिसंबर में स्थगित करने को कहा गया था। इसके चलते मेरठ में होने वाली स्टेट एथलेटिक्स और हॉकी प्रतियोगिता भी स्थगित करनी पड़ी। अब फिर से शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर इन दो माह में खेल प्रतियोगिताएं न कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई विश्वविद्यालयों में हो रहीं प्रतियोगिताएं
नवंबर दिसंबर माह में खेल प्रतियोगिताएं न कराए जाने के निर्देश के बावजूद शहर के कई बड़े विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इस कारण खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो वायु प्रदूषण काफी बढ़ा है। ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराने के निर्देश खेल विभाग की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें