बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, आकाश द्वितीय और तुषार तृतीय रहा। जबकि 800 मीटर रेस में आयुष प्रथम, शुभम द्वितीय और विशेष तृतीय रहा। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम और आंचल द्वितीय रही। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, तुषार द्वितीय और उवेश तृतीय रहा। ऊंची कूद में सागर प्रथम, अजय द्वितीय और निखिल तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में अदिति प्रथम, साक्षी द्वितीय और एकता तृतीय रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में निखिल प्रथम, आदित्य द्वितीय और अजय तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय और एकता तृतीय रही।
बालक वर्ग की शॉटपुट में प्रत्यक्ष प्रथम, निकेतन द्वितीय और रिषभ राणा तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में विधि प्रथम, आयुषी द्वितीय और रिया तृतीय रही। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, दीपांशु पंवार द्वितीय और दीपांशु तोमर तृतीय रहा। कबड्डी में गंगेज हाउस प्रथम और झेलम हाउस द्वितीय रही। रंगारंग कार्यक्रम के बीच विजेताओं को डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन नीलम तोमर और अनुज उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/