फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार कार पलटी, कई बार खाई कलाबाजी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान कार ने सड़क पर कई बार कलाबाजी खाई। कार में सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस घायल युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम कार दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान फुटबॉल चौराहे के पास से मैट्रो प्लाजा के सामने चालक कार लेकर ब्रह्मपुरी की ओर मुड़ रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण नहीं रहा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की हालत देखकर लोग सहम गए। कार में फंसे युवक को बाहर निकालने के लिए लोगों ने मदद की। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पलटने के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया और जाम खुलवाकर राहगीरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें