फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार कार हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी, इंजीनियर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-हापुड़ हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। जिसमें कार चालक हीरो कंपनी का इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुख्य रूप से उन्नाव निवासी हर्ष पुत्र सुपेंद्र हीरो कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। इस समय मेरठ का क्षेत्र देख रहे हैं। बुधवार दोपहर के समय वह मेरठ से कार में गांव कैली स्थित हीरो कंपनी की बाइक एजेंसी पर जा रहा था। जैसे ही उसकी कार मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास पर पहुंची तो तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर बाईपास मार्ग से करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। कार खेत में पलट कर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने कार को सीधी कर हर्ष को बाहर निकाला तथा एंबुलेंस से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें