मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में आग लग गई। इस घटना से लालकुर्ती क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मुजफ्फरनगर के आशियाना कॉलोनी निवासी मेहताब अपनी काले रंग की वरना कार से मेरठ अपने घर आ रहा था। हापुड़ सड़क पर जीआईसी कॉलेज के पास पहुंचते ही उसकी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक मेहताब ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।