फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरदौनी के जंगल में अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी, बीसीए के छात्र समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 साल से तमंचा बनाने वाला मास्टरमाइंड भी हत्थे चढ़ा
विज्ञापन


- बीसीए का छात्र करता था अवैध हथियार की आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। थाना इंचोली पुलिस और स्वाट टीम ने खरदौनी के जंगल में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। मंगलवार देर पुलिस ने मौके से मास्टरमाइंड इमरान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में बीसीए का छात्र उमंग ठाकुर भी तमंचा तस्करी का काम करता है।
पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी इमरान शातिर अपराधी है। वह करीब 25 साल पहले (वर्ष 2000 में) भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के लंबे समय बाद उसने फिर से अपना नेटवर्क तैयार किया और बड़े पैमाने पर तमंचे बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर आरोपी निभा रहा था अलग किरदार

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इमरान तमंचे बनाता था। दौराला का रहने वाला कुलदीप मुख्य सप्लायर था। नरेंद्र बीच की कड़ी के रूप में काम करता था। 19 साल का उमंग ठाकुर शहर के एक कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करता था। बने-अधबने तमंचे और भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें