फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विशेष सचिव ने कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Tue, 30 Jun 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में आयोजित प्रबंध परिषद की बैठक में बोलते कुलपति।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश शासन के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव लाल बहादुर यादव ने मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर रिसर्च सेंटर में चल रहे अनुसंधान कार्यों का अवलोकन कर वैज्ञानिकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विशेष सचिव ने पोल्ट्री फार्म, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, सीड प्रोसेसिंग प्लांट तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, रखरखाव और छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों के साथ-साथ समग्र वातावरण में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। इस दौरान डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. संदीप कुमार तथा विभिन्न छात्रावासों के वार्डन भी मौजूद रहे। उन्होंने विशेष सचिव को विश्वविद्यालय में संचालित शोध एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें