फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम

Sat, 03 Jan 2026 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर मोहल्ला हीरालाल के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य द्वार पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को ताहरी का प्रसाद वितरित किया। 27 दिसंबर को श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया गया था। पूरे सप्ताह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके चलते रात को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा, जहां रागी जत्थों द्वारा गुरु की वाणी का सिमरन होगा। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें