बोर्ड की मेरिट में मिले थे 455 अंक, बेहतर सुविधाओं का मिला इनाम
- कॉलेज में परीक्षा देंगे 2191 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मवाना कस्बे के ए एस इंटर कालेज को प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 2191 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इनमें हाई स्कूल में 1098 और इंटरमीडिएट में 1093 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज के परीक्षाफल, उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मेरिट में 455 अंक मिले थे। अच्छे प्रदर्शन के चलते वर्ष कॉलेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 108 आईपी कैमरा की व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर, सभी मुख्य द्वार पर सीसीटीवी, फर्नीचर, प्रकाश, जनरेटर आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष दो कंट्रोल स्थापित किए जाएंगे, जिनकी लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम और डबल लाक की अलमारियों की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में मेरठ जनपद में हाई स्कूल में 38882 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 38378 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिसके लिए जनपद में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प