मेरठ। विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में पांच से सात मार्च को किया। इसमें लघु आपराधिक वादों का निस्तारण होगा। अपर जिला न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर पांच से आठ मार्च तक अधिक से अधिक संख्या में लघु आपराधिक वादों को चिन्हित कर इनका निस्तारण किया जाएगा। ब्यूरो।