संत रविदास की जयंती मनाई
मेरठ। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने महानगर महासचिव जय किशन के आवास पर बैठक करके संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई। इस अवसर पर महानगर के नए नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई । बैठक में महानगर अध्यक्ष राजू रौंदिया, अलका पटेल , जिला कोषाध्यक्ष पवन वर्मा ,जिला सचिव गौरव पटेल, जिला सचिव पंकज वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ,महानगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार, दक्षिण विधानसभा सचिव महिला प्रकोष्ठ बबीता देवी, रमेश थापर, विशाल, सोमानी देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे