फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहर के लिए तीन दिन तक युद्ध् स्तर पर होगी शहर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिवाली के चलते सोमवार से बुधवार तक तीन दिन युद्ध स्तर पर शहर में सफाई का कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन की सफाई के लिए सभी 90 वार्डों का रोस्टर जारी कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों को सफाई का निरीक्षण कर रोजाना रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नियमित सफाई कराई जाएगी। 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चयनित स्थलों से कूड़े का उठान, डिवाइडरों, मुख्य मार्गों और नालियों की सफाई कराई जानी है। सफाई एव खाद्य निरीक्षकों द्वारा चयनित स्थलों की सफाई सूची के अनुसार रोज कराए गए कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। ये अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर सफाई कार्य की रिपोर्ट नगर आयुक्त को मुहैया कराएंगे।
पर्यवेक्षण के लिए नामित अधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय, मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार, जीएम जलकल रतनलाल, अधिशासी अभियंता निर्माण नीना सिंह, कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार सिंह, नर सिंह राणा, कर अधीक्षक नरेश शिवालिया, केशव प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता नानक चंद, राजपाल यादव आदि के अलावा तमाम अवर अभियंता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि विशेष सफाई अभियान में जिस भी कर्मचारी और नामित अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें