फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञापन समाचार...संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय संविधान राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक न्याय का संवाहक विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि कानून विशेषज्ञ अंकिता सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लिए दोनों का पालन जरूरी है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने संविधान को 140 करोड़ भारतीयों की आत्मा बताया और हजारों छात्र-छात्राओं को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने इसे राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार बताया। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत सिंह, हरदीप सिंह, केंद्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रो. एसके चड्ढा समेत एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञों ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें