फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरंस नोड में 19 से 21 अगस्त तक लगेगा स्पर्श कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए मेरठ छावनी स्थित वेटरंस नोड में स्पर्श का कैंप आयोजित होगा। इस कैंप में प्रयागराज से आने वाली टीम स्पर्श से जुड़ी पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी सभी समस्याओं का समाधान करेगी। सैन्य अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों से कहा है कि वे अपने कागजात तैयार कर लें। किसी की पेंशन अटकी है। जन्मतिथि में अंतर के कारण कैंटीन आदि कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, ऐसी समस्याएं सुनी जाएगी। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सभी सैनिकों से सेवाकाल के दौरान ही कागजात सही कराने के लिए कहा जाता है। नाम, जन्मतिथि, शादी की तिथि बदलने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल हो गई है। रिटायरमेंट के बाद उसमें बदलाव बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें