मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।