फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कमिश्नरी पार्क में हवन करते राष्ट
विज्ञापन
मेरठ। सपाइयों ने शनिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने बताया कि 103 सपाइयों ने रक्तदान किया। शिविर में शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और अहतेशाम इलाही आदि मौजूद रहे। वहीं, कुछ सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कमिश्नरी पार्क में हवन किया। उनकी तस्वीर पर तिलक और माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी तिलक और माल्यार्पण किया गया। यहां सपा के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, जितेंद्र गुर्जर, निर्मित यादव, चौधरी निरंजन सिंह, पंडित रजत शर्मा, धर्मेंद्र चपराणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें