मेरठ----------कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉयल प्रक्रिया में भाग लेते क्रिकेटर
मेरठ। प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा। इसे लेकर सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। कोच अब्दुल अहद ने बताया कि कुल 86 खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल दिया। मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। सभी खिलाड़ियों को मंगलवार को सुबह 11 बजे स्टेडियम में बुलाया गया है। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली, ललित पंत, कुलविंदर सिंह, अंश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद