संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि भारी वाहन बंद होने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। कुछ स्थानों पर अभी भी जाम की समस्या बनी हुई है।
व्यापारियों ने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी को बताया कि हापुड़ अड्डा, बेगपमुल, रेलवे रोड चौराहे पर अभी भी जाम की समस्या बनी हुई है। यहां तरीके से ई रिक्शा, ऑटो पर बीच सड़क पर खड़े होते हैं। ट्रैफिक पुलिस को इन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़े होते हैं जिससे जाम लगता है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि शहर में कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने में लगी है। अवैध वाहनों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज खटीक, उपाध्यक्ष सुनील जैन प्रवक्ता, सुधीर कांत, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।