फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ–करनाल हाईवे पर एसपी ट्रैफिक का निरीक्षण

Mon, 19 Jan 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ–करनाल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने सोमवार को सरुथाना क्षेत्र में संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गांव डाहर से बापारसी तक हाईवे का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




एसपी ट्रैफिक ने निरीक्षण के दौरान पाया कि हाईवे पर कई स्थानों पर बिना किसी जरूरत के डिवाइडर कट बने हुए है। जो दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी अनावश्यक खुले डिवाइडर टर्न को बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां आवश्यकता हो, वहां वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित यू-टर्न की व्यवस्था कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। हाईवे पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें