फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसपी देहात ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
एस पी देहात थाने का निरीक्षण करते हुए। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। शनिवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने फलावदा थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की अभिलेखीय व्यवस्था, रजिस्टर, गैंग, गुंडा रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट व गाेकशी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की निगरानी, बीट सूचना रजिस्टर, हवालात, मालखाना महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति केंद्र के कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई, अनुशासन पुलिस कर्मियों की उपस्थिति ड्यूटी प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इसके अलावा मालखाना में रखे माल मुकदमाती वस्तुओं के संरक्षण की स्थिति तथा महिला बाल सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति जानकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा एसपी देहात ने थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी को जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण संवदेनशीलता के साथ कार्य करने अपराधियों पर प्रभावित निगरानी लंबित प्रकरण और पेंडिंग चल रही विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्व के निर्वाह में पूर्ण निष्ठा बरतने पारदर्शिता बनाए रखने एवं सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। थाना परिसर में खड़े पकड़े गए वाहनों की भीड़ को देखकर निर्देश दिए के थानों में वाहनों की भीड़ न लगाएं। इनका उसी समय तुरंत समाधान करें। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें