फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी देहात ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारियों के तहत मंगलवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने फिरोजपुर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद बटावली गंग नहर पटरी स्थित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संचालन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें