फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जुर्माने के नौ हजार 900 रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य कमियां मिलने पर कुछ दिन पहले एक बाइक पर 12 हजार 300 सौ रुपये जुर्माना लगा दिया। बाइक मालिक से उक्त प्रमाण-पत्र घर पर ही छूट गया था। इस बाबत उसने एसपी ट्रैफिक से मदद की गुहार लगाई। इस पर एसपी ट्रैफिक ने शनिवार को 10 हजार रुपये विभाग से रिफंड करा दिए।
विज्ञापन

दबथुवा निवासी अनिकेत चौधरी की बाइक का कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किया गया। उस पर 12300 रुपये जुर्माना लगाया गया। अनिकेत ने अगले दिन जुर्माना भरकर बाइक छुड़ा ली। इस बाबत अनिकेत ने सेना में तैनात अपने भाई से बात की तो पता चला कि प्रदूषण की जांच कुछ दिन पहले कराई थी। इस पर अनिकेत सर्टिफिकेट लेकर पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक विभाग पहुंचा। उसने एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव को जानकारी देकर मदद मांगी। इस पर एसपी ट्रैफिक ने अनिकेत को सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस बाबत मुख्यालय में संपर्क किया और अनिकेत की बाइक का प्रदूषण संबंधी सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया। इस पर शनिवार को लखनऊ ट्रैफिक यूनिट ने अनिकेत का प्रदूषण की एवज हुआ जुर्माना 9900 रुपये (100 रुपये काटकर) रिफंड कर दिया। एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव ने अनिकेत को बुलाकर रिफंड हुए 9900 रुपये सौंप दिए। उन्होंने कहा कि चालान करने का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि जिम्मेदारी का एहसास कराना है। अनिकेत ने जो कागज दिखाए, उसके अनुसार चालान हुआ। बाकी उसे वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें