फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की पिटाई का मामला: सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- शिक्षा माफिया MLC और मंत्री की संपत्ति की हो जांच

Sun, 31 Dec 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

निगम मारपीट प्रकरण में विधायक अतुल प्रधान ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है और अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नगर निगम मारपीट प्रकरण में विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा रविवार को एसएसपी से उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान उन्होंने एसएसपी से इस मामले में आरोपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और मंत्री सोमेंद्र तोमर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


एसएससी से मिलकर बाहर निकले अतुल प्रधान ने कहा कि इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है और अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भाजपाइयों की ज्यादती बढ़ गई है इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा भाजपा के एमएलसी और मंत्री ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया। इस दौरान पुलिस के हाथ बांधे मूकदर्शक बनी रही और पार्षद सदन से लेकर सड़क तक पीटते रहे। पूरी घटना कैमरों में कैद है। पार्षदों पर छेड़छाड़ का आरोप बेबुनियाद हैं। शिक्षा और भू माफिया एमएलसी व मंत्री की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। पार्षद इनके खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम बवाल मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज
निगम की बैठक में शनिवार को हुए बवाल और दो पार्षदों को दौड़कर पीटने के मामले में दिल्ली गेट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तहरीर पर आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 और एससी-एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जाएगी।  इसके अलावा नगर आयुक्त से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि वे कमेटी से जांच कराकर पूरे घटना की वजह का पता करें। भाजपा पार्षद की तरफ से दी गई तहरीर पर एसएसपी का कहना है कि उसकी जांच की जा रही है। जो भी सामने आएगा उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें