फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा विधायक ने लगाए पुनरीक्षण कार्य में सुस्ती के आरोप

Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
एस आई आर के संबंध में तहसील में जनप्रतिनिधियों व बीएलओ की बैठक में जानकारी देते एस डी एम। (मवान
विज्ञापन

विज्ञापन
सरधना। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सरधना तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में सपा विधायक अतुल प्रधान ने एसआईआर कार्य धीमा चलने समेत कई खामियां उठाई।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने एसआईआर कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फॉर्म को समय पर प्राप्त नहीं किया गया। समय पर इसके न मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पुनरीक्षण प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। इस देरी को उन्होंने मतदाता सूची संशोधन कार्य में मौजूद गंभीर कमियों का कारण बताया। विधायक ने कहा यह देरी न केवल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है, बल्कि पात्र मतदाताओं का सत्यापन न होने के कारण वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से बाहर रह जाएंगे। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया को पूरा किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर न रह जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों को इस कार्य में कोई शिथिलता नहीं बरतने दिया जाएगा। तहसीलदार ज्योति, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, अन्य विभागीय कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

लापरवाही करने वाले बीएलओ पर मुकदमा दर्ज होगा
सरधना। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने एसआईआर कार्य में हो रही ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने या काम से अनुपस्थित रहने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने हाल ही में 15 बीएलओ और सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगा था। इस स्पष्टीकरण के बाद शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में एसडीएम ने सभी संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने बैठक के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दी कि वे काम में शिथिलता न बरतें, यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें