फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर बढ़ी सियासत, मेरठ से मुरादाबाद जा रहे सपा नेता योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका

Thu, 23 Apr 2026 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने सपा नेता योगेश वर्मा को मुरादाबाद जाते समय रोक दिया। ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और दलितों के साथ मारपीट के आरोप के बाद मामला सियासी रूप लेता जा रहा है।

विज्ञापन
सपा नेता योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और विरोध कर रहे दलितों के साथ मारपीट के आरोपों के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी मामले में सपा नेता योगेश वर्मा बृहस्पतिवार को मुरादाबाद जाने के लिए निकले, लेकिन मेरठ में पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


मुंडाली क्षेत्र में पुलिस ने लगाया बैरिकेड
जानकारी के अनुसार सपा नेता योगेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र जाने के लिए निकले थे। मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में मऊ खास पुलिस चौकी के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। किठौर क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग लगाकर योगेश वर्मा के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में अवैध हथियार बरामद, शादी में फायरिंग का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगे जाने की नहीं मिली अनुमति
पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सपा नेता को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कुछ समय के लिए वहां हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए योगेश वर्मा और उनके समर्थकों को समझाकर वहीं रोक लिया।

अंबेडकर प्रतिमा विवाद से बढ़ी सियासत
गौरतलब है कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद दलित समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान मारपीट के आरोप भी सामने आए, जिसके बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है और विभिन्न दलों के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें