पत्रकारों से बातचीत में शौकेंद्र पहलवान ने कार्रवाई की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में अर्जुन अवार्डी एवं सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने फिल्म कमांडो 3 में पहलवानों की गलत छवि प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। सेंसर बोर्ड से फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करने और इस सीन को हटवाने की मांग की है।
मंगलवार को मधुबन कॉलोनी में संजय तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि पहलवानी ग्रामीण आंचल का प्राचीन खेल है। फिल्म में पहलवानों को छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। पहलवान बजरंग बली के भक्त होते हैं। ये भारतीय संस्कृति पर हमला है। कुछ लोग देश की सभ्यता को नष्ट करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति के हाथ से अवार्ड पाकर बेहद खुश है अंकुर धामा, राष्ट्रपति ने की हौसले की प्रशंसा
उन्होंने भाजपा सरकार और सेंसर बोर्ड से मांग की, कि फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करें और इस सीन को हटवाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो पहलवान एकजुट होकर कड़ा विरोध करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/