फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र ने 'कमांडो 3' के इस सीन का किया विरोध, डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 04 Dec 2019 01:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में शौकेंद्र पहलवान ने कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में अर्जुन अवार्डी एवं सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने फिल्म कमांडो 3 में पहलवानों की गलत छवि प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। सेंसर बोर्ड से फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करने और इस सीन को हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को मधुबन कॉलोनी में संजय तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि पहलवानी ग्रामीण आंचल का प्राचीन खेल है। फिल्म में पहलवानों को छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। पहलवान बजरंग बली के भक्त होते हैं। ये भारतीय संस्कृति पर हमला है। कुछ लोग देश की सभ्यता को नष्ट करना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति के हाथ से अवार्ड पाकर बेहद खुश है अंकुर धामा, राष्ट्रपति ने की हौसले की प्रशंसा
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार और सेंसर बोर्ड से मांग की, कि फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करें और इस सीन को हटवाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो पहलवान एकजुट होकर कड़ा विरोध करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें