फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाई बोले, लोग परेशान...एसआईआर फार्म भरने का समय तीन माह बढ़ाया जाए

विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। ........... संवाद.......... काद
विज्ञापन
मेरठ। सपाइयों ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में कमिश्नरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लोग परेशान हैं। एसआईआर फार्म भरने का समय तीन माह और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

सपाइयों ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभाओं के एक लाख 62 हजार 486 पोलिंग स्टेशनों में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाताओं को 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र भरकर जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का दावा है कि लगभग 90 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के पर पत्र भरकर बीएलओ के पास जमा हो चुके हैं। जबकि धरातल पर अभी तक 50 प्रतिशत भी गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। लिहाजा एसआईआर फार्म भरने की तारीख को तीन माह और बढ़ाया जाए।
साथ ही उन्होंने किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने, छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और दलितों पर अत्याचार होने का दावा कर इन्हें बंद कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस दौरान डॉ. कृष्णपाल, तरुण राजपूत, विनोद जाटव, शुभम प्रधान सोना, वरुण गुर्जर,तुषार महमीरी, शुभम नगर, शिवम नगर, शिवांग त्यागी, नासिर खजूरी, परीक्षित सोम, फैजान त्यागी, गोलू भाटी, हैप्पी राणा, मुकुल राणा और सनी चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें