अब जिलाध्यक्ष के बेटे के व्यवहार पर जताई नाराजगी
नेहा गौड़ ने जिलाध्यक्ष के बेटे गिरेंद्र गुमी के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का बेटा कार्यकर्ताओं का अपमान करना बंद करे। इसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'न कुर्सी तुम्हारी, न कार्यालय तुम्हारा, जोश में होश मत खो देना।' उनकी इन पोस्ट के बाद सपा के भीतर चल रही खींचतान और तेज चर्चा में आ गई।
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की सूचना को लेकर भी विवाद
नेहा गौड़ का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को दी गई, सभी को नहीं। इसी बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। उनके अनुसार, संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को समान जानकारी और सम्मान मिलना चाहिए।
जिलाध्यक्ष और बेटे ने आरोपों से किया इनकार
वहीं जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और उनके बेटे गिरेंद्र गुमी का कहना है कि उन्होंने किसी कार्यकर्ता का अपमान नहीं किया। उनका कहना है कि नेहा गौड़ पिछले काफी समय से इसी तरह की पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल रही हैं। दोनों पक्षों के बीच चल रहा यह आरोप-प्रत्यारोप अब सपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।