फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी से मिले सपा नेता, बोले दोषियों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी से मिले सपा नेता, बोले दोषियों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने एडीजी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि सपाइयों ने एडीजी कार्यालय के बाहर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
ज्ञापन में कहा गया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों की चोरी छिपे छपाई और बिक्री के बड़े अपराध में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें कई बड़े लोगों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है कि पुलिस की विवेचना में इस बात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा कि अवैधानिक कृत्य में कोई कितना बड़ा नाम जुड़ा हुआ है या एनसीईआरटी का कोई अधिकारी या कर्मचारी भी संलिप्त है। उन्होंने मांग की है कि जांच में यह बिंदु भी आवश्यक है कि आरोपी व्यक्तियों के पास अगर वाटर मार्क पेपर उपलब्ध है तो उसका स्रोत क्या है। इस दौरान गोपाल अग्रवाल, गुलाम मोहमद, प्रभुदयाल वाल्मीकि, जयवीर सिंह, बाबर चौहान, पवन गुर्जर, रविंद्र प्रेमी, विजय मलिक, संगीता राहुल, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, मौ. चांद, साहिद अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मेरठ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि इस दौरान इन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। प्रदर्शन में ओपी संत, अभिषेक द्विवेदी, आरिफ खान, मदन सिंह मान, फारूक किदवई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें