फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-गढ़ मार्ग पर जानलेवा गड्ढे को सपा नेता ने भरवाया

विज्ञापन
बीती देर रात्रि सपा नेता अभिषेक भाटी मेरठगढ़ मार्ग पर भाटीपुरा चौराहे के समीप गढडो को अपने निजी
विज्ञापन
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग नेशनल हाईवे 709ए पर हादसों को दावत दे रहे एक गहरे गड्ढे से तंग आकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता अभिषेक भाटी ने गड्ढे को भरवाया।
विज्ञापन

भटीपुरा चौराहे के समीप बीते काफी दिनों से एक बड़ा और गहरा गड्ढा बना हुआ था। हाईवे पर दिन-रात गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थान हादसों का कारण साबित हो रहा था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार बाइकें और गाड़ियां अचानक इस गड्ढे में गिर जाती थीं, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे थे। राहगीरों और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए सपा नेता अभिषेक भाटी ने मंगलवार रात मौके पर पहुंचकर गड्ढा भरवाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने निजी संसाधनों और खर्चे का उपयोग करते हुए निर्माण सामग्री मंगवाई और मजदूर लगवाकर देर रात इस कार्य को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें