मृतक मनीष के घर वालों को आर्थिक सहायता का चेक देता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
किठौर। समाजवादी पार्टी ने गोकुलपुर में हुई मनीष की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना दी। पार्टी की ओर से चेक वितरित किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, योगेंद्र शोल्दा जिला महासचिव, अहतेशाम इलाही महानगर अध्यक्ष पिछडावर्ग, रजत शर्मा जिलाउपाध्यक्ष, अनिल प्रजापति, धनीराम गौतम, विरेंद्र प्रजापति, तुलसीराम यादव, पूरणमल प्रजापति, नीतू प्रजापति, कुलदीप, महेंद्र, फिरेराम प्रजापति, अजगर अली आदि मौजूद रहे। संवाद