थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते एस पी देहात व एस डी एम। (मवाना)
मवाना। थाना समाधान दिवस में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र व एसडीएम अंकित कुमार ने थाने में लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 16 शिकायतें आई, जिसमें से नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
संयुक्त व्यापार मंडल ने शिकायत की कि व्यापार मंडलों ने 24 मई को थाना दिवस पर मुख्य मार्ग एवं नगर के प्रमुख चौराहों को जाम अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पत्र दिया। पूरा मवाना और कोतवाली चारों तरफ से अतिक्रमण से घिरा है। नौ स्थानों को वैडिंग जोन बनाकर फलों की ठेली एवं सब्जियों की ठेली वहां खड़ी करवाने की व्यवस्था लागू की जाए। बड़े वाहनों का जिनका मवाना से कोई लेना देना नहीं है रोका जाए। शिकायत करने वालों में व्यापार मंडल से संरक्षक शैवाल दुबलिश, अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव रस्तोगी आदि रहे। पावन धाम काॅलोनी के पास सड़क में हुए गड्ढों को ठीक कराने की मांग की गई। संवाद