फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में एसपी सिटी का छापा, हुक्का और नशे के फ्लेवर पकड़े

Wed, 27 Sep 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
होटल में पुलिस का छापा
विज्ञापन
मेरठ में शहर के पाश इलाके आबूलेन में मंगलवार को एसपी सिटी ने छापा मारा। यहां एक होटल में हुक्का बार चलने की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले होटल मालिक कर्मचारियों के साथ ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने ताला खुलवाया, जहां से छह हुक्के और आठ तरह के फ्लेवर मिले हैं। पुलिस ने कहा कि होटल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक आबूलेन स्थित मोरल कैफे होटल में हुक्का बार चलने की शिकायत मिली। इसके बाद सदर बाजार पुलिस लेकर छापा मारा गया। लेकिन होटल में ताला लगा मिला। एसपी सिटी ने होटल की चाबी मंगवाकर तलाशी कराई। जहां से हुक्का और नशे के फ्लेवर मिले। पुलिस ने होटल मालिक गौरव को कई फोन किए, लेकिन वह नहीं आए। एसपी सिटी ने बताया कि होटल मालिक गौरव कुमार निवासी रजबन बाजार के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

पढ़ें : मेरठ : होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े देवर-भाभी सहित 10 जोड़े
Trending Videos
विज्ञापन

युवक उठाए, हंगामा

एसपी सिटी ने मारा छापा
मोरल कैफे के पास एक फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। जहां से पुलिस ने तीन चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जिस पर आबूलेन के व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस हुक्का बार पर कार्रवाई करने आई है। बेकसूर लोगों को हिरासत में लेकर थाने क्यों जा रही है। मामला तूल पकड़ा तो एसपी सिटी ने युवकों को छुड़वाया। 

पहले भी पकड़ा जा चुका है
आबूलेन और सदर बाजार में पुलिस पहले भी छापा मारकर हुक्का बार पकड़ चुकी है। कुछ दिन तक नशा कराकर हुक्का बार बंद होता है। उसके बाद फिर से शुरू हो जाता है। लोगों का कहना है कि सदर बाजार थाने की पुलिस से साठगांठ करके कुछ लोग हुक्का बार चलाते है। हालांकि एक साल में कई हुक्का बार बंद हो गए है।

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि छह हुक्के और अलग-अलग तरह के फ्लेवर पैकेट मिले है। मोरल कैफे मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भी भेजेंगे। प्रतिबंधित हुक्का बार किसी भी सूरत पर नहीं चलने देंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें