फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP सिटी ने हॉस्टलों में मारा छापा, नशे की हालत में मिले छात्र

Fri, 04 Aug 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
हॉस्टल में आए दिन छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग की घटनाओं को लेकर एसपी सिटी ने छह थानों की फोर्स और ट्रैफिक पुलिस के साथ आधा दर्जन हॉस्टलों में छापेमारी की। पीएल शर्मा रोड के एक हॉस्टल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप समेत आधा दर्जन छात्र नशे की हालत में मिले, जिन्हें थाने भेज दिया गया। एसपी सिटी ने यह छापेमारी बृहस्पतिवार रात में की। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने मेरठ वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में छापा मारा। यहां छात्रों की आईडी चेक कर कमरों की चेकिंग की। उसके बाद पीएल शर्मा रोड के हॉस्टलों में पहुंची। एक हॉस्टल से दो युवकों को आईडी या आईकार्ड न दिखाने पर पकड़ा गया। वहीं, तीन दिन पहले पीएल शर्मा रोड पर फायरिंग करने वाले हॉस्टल के आरोपी छात्र फोर्स आने से पहले ही भाग निकले। महिला थाने की पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में भी छापा मारा।
Trending Videos
विज्ञापन

वार्डन बताकर गुमराह किया

एसपी सिटी ने की छापेमारी
एसपी सिटी के अनुसार त्यागी हॉस्टल के पास एक व्यक्ति ने अपना उपनाम त्यागी और खुद को वार्डन बताया। जिसके बाद अधिकारी उसे साथ लेकर छापामारी करते रहे। बाहरी युवकों के नाम, पता बताकर कई हॉस्टलों में पुलिस को लेकर भी गया। बाद में पता चला कि वह वार्डन नहीं बल्कि एक हॉस्टल चलाता है जो अपने हॉस्टल में फोर्स को नहीं ले गया। एसपी सिटी का कहना है कि उसका असली नाम आरके वर्मा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें