सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन होते ही भाजपा में उदासी छा गई है। गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतेगा। यह बात तीनों दलों के जिलाध्यक्षों ने रालोद के बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और झूठ को जनता देख चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार वादे पूरा करने में फेल हो चुकी है। एयर स्ट्राइक के सवाल पर बोले कि देश ने एयर स्ट्राइक तो नहीं देखी लेकिन भाजपा सांसद और विधायक के बीच जूता स्ट्राइक जरूरी देख ली है।