फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकला, अल्लु अर्जुन की गिरफ्तारी गलत: सुमन तलवार

विज्ञापन
आईआईएमटी स्कूल मवाना रोड पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
गंगानगर। दक्षिण भारत सहित बॉलीवुड में सैकड़ों फिल्म कर चुके अभिनेता सुमन तलवार ने बताया कि कुछ वर्षों में दक्षिण सिनेमा बॉलीवुड से काफी आगे निकल गया है। वहां बहुत बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं। बाहुबली फिल्म से दक्षिण सिनेमा को प्रसिद्धि मिली है। अब लगातार कई सुपरहिट फिल्में आ रही हैं।
विज्ञापन

आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता सुमन तलवार आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुमन तलवार ने कहा कि हाल ही में हैदराबाद में दक्षिण फिल्म पुष्पा-2 के प्रमोशन में पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी गलत है। अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं है। अगर व्यवस्था को लेकर गिरफ्तार करना था तो थियेटर मालिक या वहां काम देख रहे लोगों को करना था। कहा, बॉलीवुड ने हॉलीवुड को कॉपी किया। विदेशी सभ्यता, पहनावा, कहानियों पर फिल्में बनाईं, जो भारत की सभ्यता के अनुकूल नहीं थी। दक्षिण सिनेमा ने भारत की सभ्यता, धर्म और परिवार से जुड़ी फिल्मों को बनाया। सुमन तलवार ने अपनी आगामी फिल्म कांता के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि 5 वर्ष की उम्र से ही बेटियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाएं। ताकि उन्हें कहीं भी कमजोरी का अहसास न हो।

बच्चों की प्रतिभा को तलाशने और तराशने आया
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर के परिसर में अभिनेता सुमन तलवार ने भ्रमण किया। छात्रों से कहा कि बच्चों की प्रतिभा को तलाशने के लिए वह यहां आए हैं। जिन बच्चों में ऐसी काबिलियत हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की जरुरत है उन्हें एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिलाने की उनकी योजना है। उन्होंने छात्रों को बताया सिर्फ मार्शल आर्ट की स्किल्स की बदौलत ही उन्हें 18 साल की उम्र में पहली फिल्म में हीरो की भूमिका मिली। मार्शल आर्ट युवाओं को हर मौके का सामना करने की ताकत भी देता है। मार्शल आर्ट की बदौलत कौन है फिल्म में पहला रोल मिला। उसके बाद 40 साल की उम्र में 11 भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें