फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने सुपारी देकर कराई थी सोनू की हत्या   

Wed, 16 Nov 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोनू हत्याकांड का मंगलवार को एसपी सिटी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सोनू के सगे भाई निक्की ने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर दो साथियों से हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी भाई समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आला कत्ल फावड़ा और चाकू बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पल्लवपुरम क्षेत्र के पल्हैडा गांव निवासी सोनू (32) पुत्र छतरपाल की 4 नवंबर को पावलीखास कंकरखेड़ा में लाश मिली थी। सोनू के बड़े भाई निक्की पर चार लाख रुपये का कर्जा है। निक्की अपना पुस्तैनी घर बेचना चाहता था, लेकिन सोनू उसका विरोध करता था। इसेे लेकर दोनों भाइयों में तनातनी चल रही थी। निक्की ने भाई की हत्या कर पुस्तैनी मकान बेचने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद अपने दो साथी सचिन पुत्र राजबीर निवासी पावलीखास व मानसिंह पुत्र जगपाल निवासी भसाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को 1.50 लाख रुपये की सुपारी दे दी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये निक्की को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर तीनों आरोपियों को सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने कंकरखेड़ा पुलिस को लेकर गिरफ्तार कर लिया।
सचिन ने फावड़ा मारा, मानसिंह ने गर्दन काटी 
आरोपी सचिन ने बताया कि निक्की अपने भाई सोनू को बाइक पर बैठाकर उसके घर पावलीखास में लाया था। जहां सोनू को आरोपियों ने जमकर शराब पिलाई। बेहोशी की हालत में उसे जंगल में लेकर  गए। जहां पर सचिन ने सोनू के सिर पर फावड़े से प्रहार किया और सचिन ने उसकी गर्दन काटी। जबकि निक्की भी उनकी मदद करने के लिए मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें