फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां की गला दबाकर हत्या करने वाला बेटा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी की बंगाली कॉलोनी में निर्मला (50) की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी बेटे संजय को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। संजय के बड़े भाई विपुल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विपुल ने रविवार को मां के शव को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी संजय ने शनिवार सुबह 11 बजे अपनी मां निर्मला की हत्या कर दी थी। पड़ोसियों के पूछने पर आरोपी ने उन्हें बताया था कि उनकी मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आरोपी ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में रहने वाले बड़े भाई विपुल को भी कॉल कर यही जानकारी दी थी। विपुल रात नौ बजे घर आ गया। उसने मां के गले पर निशान देखकर संजय से पूछताछ की। पड़ोसियों ने भी विपुल को बताया कि उन्हें संजय ने निर्मला का शव देखने के लिए अपने घर में नहीं आने दिया था। इस बात पर विपुल ने संजय से सख्ती से पूछताछ की। रात पौने 11 बजे संजय घर से बाहर निकल आया और उसने पुलिस को कॉल कर अपराध कबूल कर लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
-
बेटे के भी की थी हत्या
- सीओ ने बताया कि संजय ने गृहक्लेश में अपनी मां निर्मला की हत्या की है। आरोपी की पत्नी ने वर्ष 2024 में उसके खिलाफ दहेज एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस दौरान महिला ने संजय पर अपने बेटे को जमीन पर पटककर मारने का भी आरोप लगाया था। हालांकि यह घटना प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें