फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दामाद ने सास को धक्का दिया, फर्श पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट की मजीदनगर कॉलोनी का मामला, दूसरे निकाह को लेकर दामाद को समझाने गई थी सास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर कॉलोनी में दूसरे निकाह को लेकर पत्नी से विवाद हुआ तो सास अपने दामाद को समझाने पहुंची। दामाद ने पत्नी को पीटना शुरू किया तो सास बीच-बचाव करने लगी। इसी दौरान दामाद ने सास को धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिरी तथा सिर टकराने से मौके पर मौत हो गई। आरोपी दामाद व उसके परिजन भाग गए। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। आरोपी व उसके परिजन के खिलाफ लिसाड़ी थाने पर साले ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
मजीद नगर गली नंबर-चार निवासी अनीसा पुत्री मुशर्रफ की शादी चार साल पहले गली नंबर-पांच निवासी जुबैर से हुई थी। जुबैर फर्नीचर का काम करता है। उनके एक बेटा हुआ लेकिन बीमार रहने के कारण कुछ माह बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनीसा के मुताबिक शनिवार रात जुबैर ने बताया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है। रविवार को दूसरी पत्नी को घर लाएगा। आरोप है कि विरोध करने पर जुबैर ने अनीसा के साथ मारपीट कर दी। अनीसा ने अपनी मां फिरदौस और भाई शाहबाज को इसकी जानकारी दी। इस पर फिरदौस बेटे शाहबाज के साथ बेटी के मायके पहुंची। दोनों ने जुबैर को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान जुबैर व अनीसा में कहासुनी होने लगी। जुबैर ने अनीसा से मारपीट की तो फिरदौस उसे बचाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान जुबैर ने फिरदौस को धक्का दे दिया। वह नीचे गिर गई और उसका सिर फर्श से टकरा गया। वह बेसुध हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। फिरदौस का पति मुशर्रफ सऊदी में टेलर का काम करता है। उसे भी मामले के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी जुबैर को शाहबाज व अन्य परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान जुबैर के परिजन आए और उसे कमरे से निकालकर भगा दिया। उसके परिजन भी भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाहबाज ने जुबैर, उसकी बहन रानी व रेशमा और मां शमीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें