बागपत में लूंब गांव के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे पर ही हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुटी है।
लूंब गांव के किसान सुधीर ने बताया कि उनके पिता गणेशी संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं। एक भाई विवाद रखता है और आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करता है। आरोपी ने विगत दिनों गन्ने की फसल की जुताई कर दी। आरोपी ने 10 अक्तूबर को उस पर और उसके पिता पर हमला किया। इस दौरान उसने तो भागकर अपनी जान बचा ली। जबकि पिता की बुरी तरह से पिटाई की। चार दिन उपचार के बाद शनिवार को पिता ने दम तोड़ दिया।
पढ़ें : गिरफ्तारी नहीं हुई... तो कब्र से शवों को निकाल मुख्यमंत्री के पास ले जाएंगे
किसान के दम तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ थाना रमाला के प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा किसान के घर में मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बेटे को पकड़कर शांतिभंग की धारा में चालान किया था। किसान की मौत कैसे हुई, इसकी सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसके बेटे पर मारपीट का आरोप है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। किसान गणेशी के चार बेटे हैं। इनमें से दो आर्मी में हैं। चारों शादीशुदा हैं। इस वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/